मंत्र जपो नवकार मनुवा

मंत्र जपो नवकार मनुवा, मंत्र जपो नवकार,
पंचप्रभु को वंदन कर लो, परमेष्ठी सुखकार ॥

अरहंतों का दर्शन करलो, शुद्धातम का परिचय कर लो,
शिवसुख साधनहार, मनुवा, मंत्र जपो नवकार ॥

सब सिद्धों का ध्यान लगालो, सिद्धसमान ही निज को ध्यालो,
मंगलमय सुखकार मनुवा, मंत्र जपो नवकार ॥

आचार्यों को शीश नवाओ, निर्ग्रंथों का पथ अपनाओ,
मुक्ति मार्ग आराध मनुवा, मंत्र जपो नवकार ॥

उपाध्याय से शिक्षा लेकर, द्वादशांग को शीश नवाकर,
जिनवाणी उर धार मनुवा, मंत्र जपो नवकार ॥

सर्व साधु को वंदन कर लो, रत्नत्रय आराधन कर लो,
जन्म मरण क्षयकार मनुवा, मंत्र जपो नवकार ॥